Kanwar yatra 2023: कांवड़ पर चढ़ा यूपी के सीएम योगी का रंग, कुछ इस तरह ट्रैक्टर पर सवार हुए कांवरिया
कांवड़ यात्रा में कई ऐसे शिवभक्त पहुंच रहे हैं, जो शिवभक्ति के साथ राजनीतिक रंग भी शामिल कर रहे हैं। सबसे ज्यादा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक कांवड़ यात्रा के विभिन्न रंगों को लेकर चल रहे हैं।
सावन मास की कांवड़ यात्रा भोले के भक्तों के लिए उत्साह का समय होता है। इस दौरान कांवड़ यात्रा के कई रंग नजर आ रहे हैं। जिसमें तरह तरह की कांवड़ लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। जिसमें शिव के कई रूप देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा में कई ऐसे शिवभक्त पहुंच रहे हैं, जो शिवभक्ति के साथ राजनीतिक रंग भी शामिल कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक कांवड़ यात्रा के विभिन्न रंगों को लेकर चल रहे हैं। इनमें जिस कांवड़ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है योगी कांवड़। इस कांवड़ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह एक युवक वेश भूषा लेकर ट्रैक्टर पर चल रहा है। इतना ही नहीं आसपास कमांडो भी सुरक्षा में तैनात दिखाए गए हैं।
हरिद्वार से मेरठ जा रही कांवड़ यात्रा में एक कांवड़िए ने सीएम योगी का भेष धारण किया और अपनी सुरक्षा में सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए#Haridwar #Meerut #myogiadityanath #UttarPradesh #kanwarYatra pic.twitter.com/Cb7hS8CRc8
— Gaurav Dixit (@GauravKSD) July 11, 2023
इस कांवड़ को सोशल मीडिया में भी लोग जमकर वायरल कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कांवड़ लेकर चल रहे कांवड़ियों के साथ एक ट्रोली ट्रैक्टर साथ चल रहा है। जिस पर एक व्यक्ति योगी की वेशभूषा धारण किए हुए है। इस वीडियो को लोग वायरल कर रहे हैं। इस तरह के कांवड़ के रंग हरिद्वार से लेकर यूपी तक काफी पसंद किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications