कलयुगी बेटों ने ही ले ली पिता की जान,अंतिम संस्कार के समय पहुंची पुलिस और फिर ऐसे खुला राज
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक हैरान और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बेटों ने मिलकर अपने ही पिता की जान ले ली। इतना ही नहीं आरोप है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उसी समय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फारेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है। मृतक का बड़ा बेटा कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से घर आया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊखीमठ विकास खंड के त्रिवेणी घाट में बेडुला गांव के बुजुर्ग चाय की दुकान चलाता था और अपने छोटे बेटे के साथ आस पास में मजदूरी व अन्य कार्य भी करता था। बड़ा बेटा महाराष्ट्र में होटल में नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही बड़ा बेटा महाराष्ट्र से घर आया था, बताया जा रहा है कि बीती रात को बेटों की पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, आरोप है कि इसी दौरान दोनों बेटों ने मिलकर पिता की धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी।
हत्या को छुपाने के लिए बेटों ने पिता का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। ये देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद विवाद हो गया। इस घटना की जानकारी ग्राम प्रहरी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एविडेंट जुटाए और चाय के दुकान के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया है। साथ ही अंतिम संस्कार वाली जगह से भी एविडेंस लिए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications