kainchi dham मेले के लिए सजा दरबार, कैंची धाम आ रहे हैं तो ये जानना जरूरी नहीं होगी कोई परेशानी
kainchi dham: नैनीताल के भवाली स्थित कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर कैंची धाम को फूलों से सजाया जा रहा है।
यह धाम विशेष रूप से हनुमान जी को समर्पित है। पुलिस और प्रशासन ने कैंची धाम मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। कैंची धाम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट है।

मान्यता है कि 1961 में बाबा नीम करौली पहली बार इस स्थान पर आए और अपने सहयोगी पूर्णानंद जी के साथ मिलकर एक आश्रम की स्थापना की योजना बनाई। 15 जून 1964 को बाबा ने यहां हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना की और इसी दिन से हर वर्ष यह स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष भंडारे और मेले का आयोजन होता है जिसमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।
कैंची धाम को बाबा नीम करौली महाराज की चमत्कारी शक्तियों के तौर पर देखा जाता है। जहां देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से लेकर एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग जैसे हस्तियां भी यहां दर्शन के लिए आ चुके हैं।
पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी शेयर की है कि कैंची धाम मंदिर में इस समय श्रद्धालुओं की सामान्य आवाजाही सुचारु रूप से जारी है। सुरक्षा के दृष्टिगत बीडीएस टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। नैनीताल पुलिस पूरी मुस्तैदी से सेवा एवं सुरक्षा में तैनात है।
- 14 जून की सुबह भवाली से कैंची धाम मोटर मार्ग पर छह बजे से रात 12 बजे तक सभी बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल, डांठ चौराहा नैनीताल व मस्जिद तिराहा भवाली पर रोका जाएगा।
- कैंचीधाम स्थापना दिवस पर 14 से 16 तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- काठगोदाम में यातायात का दबाव अधिक होने पर 15 जून को नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर एक मोड़ व रूसी बाईपास दो से डायवर्ट कर कालाढूंगी की ओर भेजे जाएंगे।
- भवाली, भीमताल और नैनीताल क्षेत्र की निर्धारित पार्किंग स्थलों के पैक होने और उक्त स्थलों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की दशा में रामपुर रोड, बरेली रोड से हल्द्वानी होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में आरटीओ फिटनेस सेंटर, प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, स्टेडियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को कैंची धाम भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications