5 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जत्थों के आने का सिलसिला जारी, ढोल दमाऊं की धुनों पर भी जमकर थिरके
Kailash Mansarovar Yatra: उत्तराखंड में 5 साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए जत्थों के आने का सिलसिला जारी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा जत्था भी पिथौरागढ़ पहुंच गया। इस मौके पर कुमाऊं मंडल विकास निगम और जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान यात्री ढोल दमाऊ की धुनों पर भी भी जमकर थिरके। दूसरे दल में 14 महिलाओं सहित कुल 48 यात्री शामिल है। दूसरे दल के लाइजनिंग ऑफिसर के डी देवल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर जाने को लेकर सभी यात्री काफी उत्साहित है।

उन्होंने बताया कि दूसरे दल में देश के विभिन्न प्रांतो और विभिन्न भाषाओं के लोग शामिल है , जिसने इस दल को ख़ास बनाया है। दूसरे दल में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी भी शामिल है। 5 साल बाद यात्रा दोबारा शुरू करने को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अदा किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है ,उन्होंने कहा कि यह यात्रा हम सबको एक धागे में पिरो रही है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पिथौरागढ़ पहुंचने पर दूसरे दल की यात्रियों स्वागत किया और सफलता पूर्वक यात्रा करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आज धारचूला में रात्रि विश्राम करने के बाद कल दूसरा दल गूंजी पहुंचेगा, जहां वह दो दिन रुकेगा।
पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के दूसरे जत्थे का टनकपुर में परंपरागत उत्तराखण्डी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। कुल 48 यात्रियों (34 पुरुष और 14 महिलाएं) के इस दल का स्वागत जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों द्वारा किया गया।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (के.एम.वी.एन) द्वारा यात्रियों की स्वागत व्यवस्था, ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण और यात्रा मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है। के.एम.वी.एन के अधिकारियों ने बताया कि टनकपुर में रात्रि विश्राम के बाद यह जत्था अपनी अगली यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा, जो मंच, गुंजी, नाभीढांग होते हुए लिपुलेख दर्रे के माध्यम से पवित्र कैलाश मानसरोवर तक जाएगा।
पूरे मार्ग पर राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सहायता, ठहराव, वाहन सुविधा, पोर्टर सेवा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में कुमाऊं मंडल विकास निगम, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं ही यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तराखण्ड सरकार यात्रा के हर चरण में यात्रियों को सहयोग, सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications