सीएम धामी ने कैलाश गहतोदी को दिया इनाम, बनाया वन विकास निगम का अध्यक्ष, चंपावत सीट से दिया था इस्तीफा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक कैलाश गहतोदी को बड़ा इनाम दिया है। उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए पुरस्कार दिया है।
देहरादून, 16 जून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक कैलाश गहतोदी को बड़ा इनाम दिया है। उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए पुरस्कार दिया है। कैलाश गहतोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने चंपावत सीट खाली कर दिया था।

इसके बाद पुष्कर सिंह धामी ने इस सीट से विधायक का चुनाव लड़ा। सीएम धामी ने भारी मतों से जीत दर्ज की।सीएम धामी ने कैलाश गहतोदी को विधायक के पद से इस्तीफा देने के लिए उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सीएम धामी ने कैलाश गहतोदी को बड़ा इनाम देते हुए खुश कर दिया।
सीएम को मिली बड़ी जीत
बता दें कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी जीत हासिल की थी। चंपावत उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए जीत जरूरी थी।
सीएम खटीमा से हार गए थे चुनाव
फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में बने रहने के बाद धामी को मार्च में सीएम पद की शपथ दिलाई गई थी, लेकिन वे खटीमा से कांग्रेस से चुनाव हार गए थे, इसलिए ये उपचुनाव उन्हें जीतना बहुत जरूरी था।
सीएम ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी जीत के बाद ट्वीट कर जनता को धन्यवाद कहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, '' प्रिय चंपावतवासियों, चंपावत उपचुनाव में आपके द्वारा वोटों के माध्यम से बरसाए गए प्रेम व आशीर्वाद से मन अत्यंत भावुक है, नि:शब्द हूं।''










Click it and Unblock the Notifications