मोबाइल ऐप से घर बैठे ऑनलाइन बेच सकते हैं कबाड़, उत्तराखंड के इस शहर में हुआ शुरू

ऑनलाइन ऐप के जरिए घर बैठे कबाड़ भी ऑनलाइन बेच सकते हैं। उत्तराखंड में हल्द्वानी के रहने वाले लोकेश गुणवंत ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके जरिए घर का कबाड़ आसानी से बेच सकते हैं।

Junk can be sold online sitting at home with mobile app, started in this city of Uttarakhand

ऑनलाइन ऐप के जरिए अब घर बैठे कबाड़ भी ऑनलाइन बेच सकते हैं। उत्तराखंड में हल्द्वानी के रहने वाले लोकेश गुणवंत ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके जरिए घर का कबाड़ आसानी से बेच सकते हैं। Scrapdoor नाम के इस ऐप के माध्यम से ऐसा हो रहा है।

प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड

इसके लिए प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद अपना कबाड़ बेचने के लिए यहां बुकिंग कर सकते हैं और उसके बाद आपके घर का कबाड़ लेने के लिए उनकी टीम की गाड़ी पहुंच जाएगी। लोकेश गुणवंत का कहना है कि 'स्क्रैप डोर' की शुरुआत अच्छी है। साथ ही लोगों को यह सुविधा पसंद भी आ रही है। खास बात ये है कि इसमें लोगों को अपने हिसाब से दाम मिल रहे हैं।

मोबाइल रिचार्ज,क्रेडिट कार्ड पेमेंट,सिलेंडर भी बुक कर सकते

घरों के बाहर गलियों में घूमने वाले कबाड़ियों से कई बार लोग को सही दाम नहीं मिलता। साथ ही उनके साथ बहस भी हो जाती है। इतना ही नहीं कई बार ऐसे लोगों को संदिग्ध भी मानकर लोग कबाड़ देने से बचते हैं। इन सभी को देखते हुए ऐप काफी फायदेमंद और सुविधाजनक हो रहे हैं। ऐप के माध्यम से कबाड़ बेचने के साथ ही मोबाइल रिचार्ज से लेकर क्रेडिट कार्ड पेमेंट और सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं। लोकेश गुणवंत के साथ 10 लोगों की टीम काम कर रही है। ये टीम स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील भी लोगों से कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+