Uttarakhand news: नड्डा की दो टूक, आवास से निकलकर प्रवास कार्यक्रमों में जोर दें भाजपाई

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता के साथ संवाद और प्रवास कार्यक्रमों में सक्रिय रहने की दी नसीहत

देहरादून, 20 अगस्त। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने और दोबारा सत्ता में काबिज होने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी हाईकमान ने पार्टी पदाधिका​रियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को आवास से निकल कर प्रवास कार्यक्रमों पर जोर दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और विधायकों की रिपोर्ट कार्ड लेकर उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी पदाधिका​रियों को जीत का मंत्र भी दिया साथ ही नसीहत भी दे डाली। नड्डा ने जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने और प्रवास कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

uttarakhand, uttarakhand news, uttarakhand hindi news, bjp, jp nadda

बारिश में भी हुआ जोरदार स्वागत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे पर सुबह 10:15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। वही एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान जौलीग्रांट, माजरी फन वैली , नेपाली फार्म व रायवाला सहित कई स्थानों पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। बारिश के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। नड्डा ने भी गाड़ी से बाहर आकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

जन समस्याओं के निस्तारण पर बल देने की नसीहत
शु​क्रवार को अपने दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुंचे नड्डा ने हरिद्वार के निकट आयोजित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रवास के दौरान जन समस्या को सुनकर उनके निस्तारण पर बल दिया। नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने प्रवास के दौरान जन समस्या को सुनकर उनके निस्तारण पर बल दिया। जिला,मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किस तरह और बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है और प्रवास कार्यक्रम और उपयोगी बने इसे लेकर भी नड्डा ने सभी को जरुरी निर्देश दिये। उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुंचाने में संगठन को अधिक सक्रियता से कार्य करने की बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों के साथ भी विकास कार्य और चुनाव को लेकर भी चर्चा की।

युवा चेहरे पर दांव
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने युवा चेहरे पर ही दांव खेलने का निर्णय लिया है। चुनावी साल को देखते हुए बीजेपी ने "युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प" पत्रिका लांच की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे। इस पत्रिका के जरिए बीजेपी ने उत्तराखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी है। पत्रिका में धामी के नेतृत्व में केबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, कोविड- 19 में प्रभावितों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज, धामी द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं, राज्य के विकास के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई है।

धामी ने सौंपा अपना रिपोर्ट कार्ड
नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दौरान पार्टी चुनाव से पहले अपने विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर भी मंथन करने जा रही है। जानकारों की मानें तो बीजेपी ने दो दर्जन से ज्यादा विधायकों को चिहिृत भी किया गया है जिन​की ​रिपोर्ट सही नहीं है। साथ ही पार्टी चुनाव से पहले एक और सर्वे रिपोर्ट भी तैयार करवा रही है। ​जिसके बाद सिटिंग विधायकों के भविष्य को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। बीजेपी सूत्रों का दावा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह का रिपोर्ट कार्ड खुद ही नड्डा को सौंपा है।

व्यवहार में बदलाव लाऐं जनप्रतिनिधि
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मंत्रियों, पार्टी सांसदों, विधायकों की भी बैठक ली। बैठक में नड्डा ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने काम व्यवहार पार्टी के गरिमा के अनुरूप कार्यपद्धति को अपनाने पर जोर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी मंत्रियों की बैठक भी ली । जिसमे मंत्रियों से उनके मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+