Joshimath: ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा टला, होटल को तोड़ते समय छत से गिरा मजदूर, अस्पताल में भर्ती
जोशीमठ में भू धंसाव के कारण जद में आया माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ा जा रहा है। इसको तोड़ने में लगा मजदूर अचानक गिर गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जोशीमठ में ध्वस्तीकरण के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नेपाली मूल का मजदूर होटल को तोड़ते समय घायल हो गया। ये हादसा दो होटलों को तोड़ने के दौरान हुआ। मजदूर को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मजदूर का इलाज किया जा रहा है।
नेपाली मूल का मजदूर होटल को तोड़ते समय हुआ घायल
जोशीमठ में भू धंसाव के कारण जद में आया माउंट व्यू और मलारी इन होटल को तोड़ा जा रहा है। इसको तोड़ने में लगा मजदूर सोमवार को अचानक गिर गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। होटल तोड़ने के दौरान यह पहला हादसा है। इसके बाद प्रशासन ने होटल तोड़ने के काम को दोपहर के बाद बंद कर दिया, केवल मशीनो से मलबे को हटाने का काम किया गया,अब कल दुबारा से नई प्लानिंग के साथ होटल तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
छत से नीचे गिरा मजदूर
घटना के प्रत्यक्षदर्शी भीम बहादुर ने बताया कि घन मारते समय अचानक मन बहादुर छत से नीचे गिर गया। जिस वजह से ये हादसा हुआ। एनडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ में डिसमेंटलिंग की प्रक्रिया के दौरान एक श्रमिक के घायल होने पर SDRF टीम द्वारा तुरन्त प्राथमिक उपचार देने के उपरांत स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आने से तोड़े जा रहे दो होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त की जा चुकी हैं जिससे दोनों होटल बदरीनाथ हाईवे के बराबर पर आ गए हैं। ध्वस्तीकरण पूरा करने में अभी और समय लग सकता है। होटल माउंट व्यू और मलारी इन को 12 जनवरी से तोड़ने का काम शुरू किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications