जोशीमठ आपदा: केंद्र से मिला फंड, सीएम धामी बोले- अब पुनर्वास और पुनर्विकास का और तेजी से होगा काम
Joshimath disaster: जोशीमठ को आपदा को उभारने का काम अब और तेजी से किया जा सकेगा। आपदा में बेघर हुए लोगों का तेजी से पुनर्वास किया जाएगा। इसके साथ प्राकृतिक आपदा में बरबाद हुए जोशीमठ के क्षेत्रों का पुर्नविकास जल्द होगा क्योंकि केंद्र सरकार ने आपदा से प्रभावित जोशीमठ के लिए फंड उत्तराखंड सरकार को दे दिया है।

जोशीमठ आपदा के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी किए फंड पर उत्राखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा जब से जोशीमठ में आपदा आई है वे हमें लगातार आश्वासन देते रहे हैं कि जोशीमठ के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।
सीएम धामी ने बताया अब उस सिलसिले में केंद्र सरकार की ओर से धनराशि मिल चुकी है। जिसके बाद अब वहां पुनर्वास एवं पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा जोशीमठ में राज्य सरकार द्वारा संचालित राहत कार्यो में तेजी लाने के लिए केंद सरकार से आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध किया गया था जिसे केंद्र ने स्वीकार करके धनराशि जारी कर दी है। निश्चित रूप से अब जोशीमठ में पुनर्वास एवं पुनर्विकास का कार्य और अधिक गति से किया जाएगा।
बता दें जोशीमठ के लिए उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने जोशीमठ पुननिर्माण कार्यो के लिए लिए देश के सर्वश्रेष्ठ सलाहकार और विशेषज्ञों की सेवाएं लेने का आदेश दिया है/1
मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने जोशीमठ में ढलान स्थिरीकरण, पेयजल, सीवरेज, जल निकासी समेत अन्य र्कोर्यो का डीपीआर जल्द तैयार करने का आदेश दिया है। साथ ही उत्तराखंड की रोप वे व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रोप वे सेल डेवलेप करने का निर्देष दिया है।












Click it and Unblock the Notifications