Jobs: मेडिकल कॉलेजों में बंपर भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ही मिलेगी ये नौकरियां, यहां करें आवेदन

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 पदों पर भर्ती होने जा रही है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने 439 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवारों को 21 मार्च 2025 तक आवेदन करना होगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर आवेदन कर सकते हैंं।

Jobs uttarakhand Bumper recruitment medical colleges Assistant Professor apply here how website

इन पदों में 218 सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के लिए, 112 एससी, 09 एसटी, 68 ओबीसी और 32 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों को सैलरी 67700-208700 रुपये प्रति माह (लेवल-11) के वेतनमान के हिसाब से मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के शैक्षिक और अनुभव पर विचार किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार को निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अनुभव हो।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, गायनी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ओटो राइनो लारिंगोलॉजी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहेबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, साइकैट्रिस्ट, रेडियोडाइग्नोसिस, रेडियोथेरेपी, और रेस्पिरेटरी विभागों के लिए पद शामिल हैं।

उधर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को शीघ्र नर्सिंग अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। यह तैनाती पांच मेडिकल कॉलेजों व कैंसर संस्थान में रिक्त पदों के सापेक्ष होंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1314 नर्सिंग अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति दे दी जाएगी।

इन सभी नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों व राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनात किया जायेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 323, हल्द्वानी 320, रुद्रपुर 310, अल्मोड़ा 207 और श्रीनगर में 300 पद शामिल हैं। इस प्रकार राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में भी 64 पद स्वीकृत हैं। इन सभी स्वीकृत पदों के सापेक्ष सेवा चयन बोर्ड से चयनित नर्सिंग अधिकारियों को तैनात किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+