इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का देहरादून में निधन, कल वृंदावन में दी जाएगी समाधि

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का आज देहरादून में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब साढ़े नाै बजे देहरादून के एक ​निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

आज नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। कल उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। वृंदावन में समाधि दी जाएगी।

ISKCON Chairman Gopal Krishna Goswami Maharaj passes away in Dehradun Samadhi will given Vrindavan

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके फेफड़ों में चोट आई थी। उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

जिसके बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। बताया जा रहा है कि कल उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा।

1944 में नई दिल्ली में जन्मे गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज एक मेधावी छात्र थे, वे फ्रांस और कनाडा में अध्ययन प्राप्त किए। 1968 में कनाडा में अपने गुरु और इस्कॉन के संस्थापक आचार्य भक्त वेदांता स्वामी प्रभुपाद से मुलाकात की और तब से उन्होंने खुद को समर्पित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+