IPS दीपम सेठ ने संभाली प्रदेश के पुलिस मुखिया की कुर्सी, जानिए क्या गिनाईं प्राथमिकताएं
IPS Deepam Seth: आईपीएस दीपम सेठ ने आज उत्तराखण्ड पुलिस के 13वें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद नवनियुक्त डीजीपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराधों पर नियंत्रण करने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इसके अलावा साइबर सुरक्षा को मजबूत करना, आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों को उन्नत करना, पुलिसिंग को पारदर्शी और जनहितैषी बनाना, यातायात प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल करना उनकी प्राथमिकता में होगा।

यूपी के मूल निवासी, इंजीनियरिंग से सिविल सेवा तक का सफर
दीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।
दीपम सेठ ने 1995 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रवेश किया।
उन्हें 1997 में ओस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स की डिग्री और 2022 में आईआईटी रुड़की से पीएचडी प्राप्त करने की प्रेरणा दी। दीपम सेठ टिहरी गढ़वाल और ज्योतिबा फुले नगर के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्हें सेनानायक, पीएसी: 41वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी): गढ़वाल परिक्षेत्र, क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर, पीएसी, प्रशिक्षण के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, पी एंड एम और अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) एस०एस०बी० (SSB) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
प्राथमिकताएं
1. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराधों पर नियंत्रण।
2. मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही।
3. साइबर सुरक्षा को मजबूत करना।
4. आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों को उन्नत करना।
5. पुलिसिंग को पारदर्शी और जनहितैषी बनाना।
6. यातायात प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही।
7. महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल करना।












Click it and Unblock the Notifications