Operation Sindoor: केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं को लेकर आया बड़ा अपडेट जानिए क्या कहा सीएम ने?
India Pakistan War Operation Sindoor Latest News Kedarnath Uttarakhand: भारत पाकिस्तान युद्ध जारी है। भारत आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जंग लड़ रहा है और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर रहा है। युद्धकाल की आपात स्थिति में भी उत्तराखंड में चारधाम यात्राएं बिना किसी बाधा के संचालित हो रहीं है। चारधाम यात्राओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आए है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि " प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं।"

केदारनाथ में हेली सेवाएं हो रहीं संचालित
सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ में हेली सेवाएं पूरी तरह संचालित हो रहीं हैं। किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। उत्तराखंड सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच साइबर हमले की भी बातें हो रही हैं।
शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई भी की। वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच साइबर हमले की भी बातें हो रही हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने एसटीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमलोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications