दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की अहम बैठक, केदारनाथ उपचुनाव समेत इन एजेंडों पर हो सकती है चर्चा

उत्तराखंड कांग्रेस की दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता दिल्ली पहुंच चुके है।

माना जा रहा है कि केदारनाथ उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस मंथन करेगी। बदरीनाथ व मंगलौर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का जो मनोबल बढ़ा है, उसे कांग्रेस बरकरार रखना चाहती है।

Important meeting Uttarakhand Congress Delhi agendas Kedarnath by-election can be discussed

इसे देखते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधानमंडल दल के साथ ही पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों एवं पूर्व सांसदों की गुरुवार को नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। बीते दिनों लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों का पता लगाने के लिए पीएल पूनिया के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट केंद्रीय हाईकमान को सौंपी जा चुकी है।

अब माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बीच कांग्रेस के केदारनाथ यात्रा की रिपोर्ट भी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हाईकमान के सामने रख सकते हैं। केदारनाथ यात्रा को आपदा की वजह से स्थगित किया गया, जो कि फिर से मार्ग सही होते ही शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कांग्रेस के लिए इस समय सबसे बड़ा लक्ष्य केदारनाथ उपचुनाव है। पार्टी हर हाल में इस सीट को जीतकर भाजपा पर मनोवैज्ञानिक दवाब बनाना चाहती है।

बदरीनाथ के बाद केदारनाथ जीतकर कांग्रेस को कई तरह के सियासी लाभ मिल सकते हैं। हालांकि भाजपा केदारनाथ उपचुनाव को किसी भी कीमत में हारने नहीं देना चाहेगी। ऐसे में कांग्रेंस के सीनियर नेताओं को अपने सभी पुराने गिले शिकवे दूर कर एकजुट होकर केदारनाथ उपचुनाव जीतने की बड़ी चुनौती ​है।

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कई गुटों में बंटी पार्टी को एक जुट करने की है। चुनाव में जिस तरह पार्टी के सीनियर नेता एक जुट नजर नहीं आए। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। अब केदारनाथ में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रचार में कांग्रेस को एकजुट होकर लड़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+