दिल्ली में हुई उत्तराखंड भाजपा की अहम बैठक,सीएम धामी ने रखा विकास का रोडमैप, इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा की बड़ी बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड के समसामयिकी मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सीएम धामी ने विकास का रोडमैप भी सबके सामने रखा।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के दिल्ली सरकारी आवास पर उत्तराखंड बैठक बीजेपी के सभी लोकसभा एवं राज्य सभा सासदों के साथ बैठक हुई।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष,सीएम पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा सहित सभी सांसद उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा के सामने सबसे पहली चुनौती उपचुनाव हैं। बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव होने हैं। ये धामी सरकार और नए चुने गए सांसदों की भी परीक्षा मानी जा रही है। मंगलौर सीट हरिद्वार लोकसभा जहां से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत जीतकर आए हैं और बदरीनाथ सीट जो कि गढ़वाल सीट के अंर्तगत आता है।
यहां से अनिल बलूनी सांसद चुनकर आए हैं। ऐसे में सरकार के साथ ही इन दोनों सांसदों की भी ये पहली परीक्षा होगी। माना जा रहा है कि भाजपा दोनों सीटों को जीतकर एक नए विश्वास के साथ सरकार को आगे बढ़ाना चाहती है। साथ ही निकाय चुनावों से पहले भाजपा होमवर्क पूरा करना चाहती है।
लोकसभा चुनाव में जो टारगेट भाजपा ने जीत का रखा था, उसको लेकर भी होमवर्क किया गया। जिसके बाद भाजपा इस जीत के मायने और कमियां तलाशेगी। सीएम धामी ने इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। जिसमें उत्तराखंड के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई।
ऐसे में राज्य सरकार के साथ सांसदों को कैसे कदम से कदम मिलाकर नई योजनाओं पर काम करना है, इसको लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। माना जा रहा है कि मंत्रीपद की खाली चार कुर्सियां और दायित्वधारियों के साथ ही संगठन के विस्तार पर भी सबसे राय मशविरा किया गया।
-
Ind-China Issue: भारत-चीन सीमा पर फिर से शुरू होगा व्यापार, 6 साल बाद खुलेगा लिपुलेख बॉर्डर, क्या होगा बदलाव? -
Aparna Yadav पति प्रतीक संग पहुंची आइसलैंड, तालाक की अटकलों के बीच पानी में मस्ती करती आईं नजर, देंखे Photos -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन












Click it and Unblock the Notifications