सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा संगठन की हुई अहम बैठक, इन मुद्दों पर तैयार की गई रणनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें कार्यसमितियों की बैठक पर भी मंथन हुआ।

Important meeting of CM Pushkar Singh Dhami and BJP organization, strategy prepared on these issues

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें कार्यसमितियों की बैठक पर भी मंथन हुआ। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों और रेली को लेकर चर्चा की गई। आने वाले दिनों में बागेश्वर उपचुनाव और मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही दायित्वधारियों को लेकर भी अंदरखाने चर्चा तेज है।

5 लोकसभा की रैलियो में से किसी एक रैली में आने का आग्रह

भाजपा संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाली रैली में उत्तराखंड आने का विशेष आग्रह किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों की तरफ से संगठन और सरकार द्वारा मोदी जी को महा जनसंपर्क अभियान के दौरान होने वाली 5 लोकसभा की रैलियो में से किसी एक रैली में उत्साह बढ़ाने आने का आग्रह किया है।

प्रदेश स्तरीय समिति का गठन

भाजपा ने राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान के समन्वय के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर प्रदेश महामंत्री श्री खिलेंद्र चौधरी के संयोजन में बनाई गई इस समिति में कुल 9 प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है । जिसमें सह संयोजक के रूप में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, सदस्य के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र वालिया, मनोज गर्ग, नीरज पांथरी, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा को जिम्मेदारी दी गयी है।

Recommended Video

      Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

      16 लाख कार्यकर्ताओं के माध्यम से करोड़ों लोगों से संवाद
      30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम के समन्वय के लिए राष्ट्रीय समिति और राज्य समिति के बाद शीघ्र ही जिले स्तर पर 6 सदस्यीय एवं मंडल स्तर पर 4 सदस्यीय समिति का गठन भी किया जाएगा। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोक सभा क्षेत्रों मे प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा अपने 16 लाख कार्यकर्ताओं के माध्यम से करोड़ों लोगों से संवाद स्थापित करने जा रही है। तीन चरणों मे होने वाले इस कार्यक्रम का अंतिम स्वरूप निर्धारित हो गया है, जिसकी शुरुआत पीएम मोदी की विशाल लांच रैली के साथ होगी। इसके बाद बड़ी जनसभाएं, पत्रकार वार्ता एवं प्रबुद्ध समाज, विभिन्न सामाजिक वर्गों एवं लाभार्थियो के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति के साथ 16 मई से 23 मई के दौरान अभियान के समन्वय के लिए प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तरीय कार्य समिति का गठन किया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+