Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

18 IAS अधिकारियों और 11 PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल, जानिए किसको क्या मिला

IAS-PCS transfers उत्तराखण्ड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), वित्त सेवा एवं प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी हुए हैं।

राज्य सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर उनकी जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। IAS संवर्ग में वर्ष 2001 बैच के अधिकारी आर. मीनाक्षी सुन्दरम से प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन सहित अन्य अतिरिक्त प्रभार हटाते हुए उन्हें प्रमुख सचिव आवास, आयुक्त आवास एवं मुख्य प्रशासक उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS-PCS transfers major reshuffle responsibilities 18 IAS officers 11 PCS officers who got which

शैलेश बगौली को सचिव मुख्यमंत्री, गृह, कारागार, सूचना आदि विभागों के दायित्वों से मुक्त कर सचिव पेयजल बनाया गया है। सचिन कुर्वे को नागरिक उड्डयन से हटाकर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा आयुक्त स्वास्थ्य नियुक्त किया गया है।

दिलीप जावलकर से निदेशक ऑडिट का प्रभार वापस लिया गया है। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई। आर राजेश कुमार से स्वास्थ्य विभाग हटाकर उन्हें आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई। दीपेंद्र चौधरी से सचिवालय प्रशासन के साथ-साथ आयुष विभाग भी वापस ले लिया गया। विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन और परियोजना निदेशक यूडीआरपी का दायित्व हटाया गया। रणवीर सिंह चौहान से आयुक्त खाद्य और राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी वापस लेते हुए सचिवालय प्रशासन सौंपा गया।

अहमद इकबाल को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई। रंजना राजगुरु को आयुष विभाग का प्रभार सौंपा गया। आनंद स्वरूप को खाद्य विभाग की जिम्मेदारी मिली। देव कृष्ण तिवारी को नियोजन सचिव बनाया गया।
उमेश नारायण पांडे को पुनर्गठन और भाषा विभाग का दायित्व सौंपा गया। राजेंद्र कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया। विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव निर्वाचन की अतिरिक्त जिम्मेदारी। अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया। प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया। वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मनाली को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही राज्य सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। अरविन्द कुमार पाण्डे को मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक, चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, दयानन्द को उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार बनाया गया है। आकाश जोशी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर, संदीप कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार तथा
ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+