Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आईएएस दिलीप जावलकर को बनाया गया उत्तराखंड का नया गृह सचिव, वित्त के साथ अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में आईएएस दिलीप जावलकर को नया गृह सचिव बनाया गया है। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर वर्तमान में सचिव वित्त का पदभार संभाल रहे हैं।

IAS Dilip Jawalkar new Home Secretary of Uttarakhand now gets big responsibility with finance

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। ईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग ने दिलीप जावलकर के नाम पर मुहर लगाई।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद 6 राज्यों के गृह सचिवो ( उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश )को हटा दिया था। जिसमें उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली का नाम भी शामिल है। अब नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+