पार्वती कुंड कहां है? जहां नवरात्र से पहले दर्शन करने गए पीएम मोदी, जानिए दिल्ली से कैसे पहुंच सकते हैं?
Parvati kund kahan hai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज पहले वो जोलिंगकोंग में भगवान शिव का धाम आदि कैलाश गए जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे फिर पार्वती कुंड पहुंचे जहां उन्होंने देवी पार्वती की पूजा की। इस स्थान का धार्मिक तौर पर बहुत खास महत्व है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे कि दिल्ली से पार्वती कुंड कैसे पहुंचा जा सकता है?
बता दें कि पिथौरागढ़ (Pithoragarh) का पार्वती कुंड, कुछ सबसे प्रमुख शक्तिपीठ में से आता है। यह उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की खूबसूरत पहाड़ियों में लगभग 5,338 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। माना जाता है कि यहीं पर भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती ने ध्यान किया था। हर साल, हजारों श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने के लिए यहां आते हैं।

दिल्ली से पार्वती कुंड कैसे पहुंचें?
पार्वती कुंड पहुंचने के लिए आपको पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जाना होगा। जिसके लिए आपको दिल्ली से टनकपुर रेलवे स्टेशन तक की ट्रेन लेनी होगी। फिर टनकपुर से आपको बस या टैक्सी लेनी होगी। जो कि 3 से 4 घंटे में पिथौरागढ़ (Pithoragarh) पहुंचा देगी। पिथौरागढ़ पहुंच के बाद आपको फिर से बस और टैक्सी लेनी होगी ताकि पार्वती कुंड तक पहुंच सके। पिथौरागढ़ से पार्वती कुंड पहुंचने में आपको 5 से 6 घंटे लग जाएंगे। वहीं आप हवाई जहाज से भी पिथौरागढ़ तक पहुंच सकते हैं।
पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications