उत्तराखंड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी और सहायिका को सशक्त बनाने के लिए मानदेय बढ़ाया: सीएम धामी
तीलू रौतेली जयंती पर महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी और सहायिका को सशक्त बनाने के लिए मानदेय बढ़ाया है।
उत्तराखंड में धामी सरकार ने महिलाओं के उत्थान और महिलाओं के चौमुखी विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। तीलू रौतेली जयंती पर महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी और सहायिका को सशक्त बनाने के लिए मानदेय बढ़ाया है।

सीएम धामी ने कहा कि पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 7500 रुपये मिलते थे, अब इसे बढ़ाकर 9300 रुपये कर दिया गया है। मिनी आंगनवाड़ी के लिए मानदेय बढ़ाकर 9300 रुपये कर दिया गया है। महिला शक्ति 'तीलू रौतेली' और 'आंगनवाड़ी कार्यकर्ता' पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मीनी आंगनबाड़ी को 4500 रुपये से बढ़ाकर 6250 रुपये और सहायिका को 3550 रुपये से बढ़ाकर 5250 रुपये दिए जाएंगे।
#WATCH | "Our government to provide support to the Anganwadi workers, Mini Anganwadi and Sahayika, enhanced the honorarium. Earlier Anganwadi workers used to get Rs 7500 as honorarium, now it has been increased to Rs 9300. To Mini Anganwadi, it has been increased to Rs 6250 from… pic.twitter.com/WtEA7mb5mq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2023
उत्तराखंड सरकार ने वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपये बढ़ा दी है। अब इसे 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications