19 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर, यहां उत्तराखण्ड निवेश उत्सव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Home Minister Amit Shah news: 19 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। रूद्रपुर में उत्तराखण्ड निवेश उत्सव कार्यक्रम रूद्रपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमे गृह मंत्री अमित शाह बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे।विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा उत्तराखण्ड में एमओयू कर तीसरे चरण में 01 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हुई है जिसका उत्तराखण्ड निवेश उत्सव मनाया जा रहा है।

उत्तराखण्ड निवेश उत्सव कार्यक्रम को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने को लेकर सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डे व मण्डलायुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये व सभी तैयारियां 17 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Home Minister Amit Shah visit Uttarakhand rudrapur July 19 participate investment Festival program

विनय शंकर पांडे ने बताया कि 8 और 9 दिसम्बर 2023 को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हुई थी। उसमें 3 लाख 56 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए थे। इसकी दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पहले हुई थी जिसमें पहला प्रधानमंत्री ने की थी और दूसरा मुख्यमंत्री ने की थी। तीसरा और फाइनल आगामी 19 जुलाई को देश के गृह मंत्री करेंगे| उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग गृहमंत्री और जनता के समक्ष रखेगा की एमओयू के सापेक्ष कितना निवेश धरातल पर हुआ है।

उन्होने कहा कि कार्यक्रम को भव्य व सुव्यवस्थित बनाया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहो व हाउस ऑफ हिमालया द्वारा सुन्दर, भव्य स्टांल लगायी जायेगी। कार्यक्रम में जिन्होने उत्तराखण्ड में निवेश किया है उन औद्योगिक संस्थानों को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 3लाख 56 हजार करोड़ के कुल 1770 एमओयू हुए है।

जिसके सापेक्ष अभी तक 71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग इस कार्यक्रम से पूर्व हो चुकी है| कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सूबे के कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास व जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला सभागार में अधिकारियो की बैठक ली। उन्होने कहा कि कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारिया समय से पूर्ण कर ली जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+