Weather Alert: केदारनाथ में बारिश के बाद बर्फबारी, हिमाचल में भी कुछ ऐसा ही हाल
देहरादून, 17 अक्टूबर: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने अपना कहर मचा रखा है, जिसमें केरल से लेकर दिल्ली तक भारी बारिश देखने को मिल रही है। केरल के कई जिले आसामना से बरस रही आफत से प्रभावित है। भारी बरसात के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तो वहीं दिल्ली के कई इलाकों में भी भारी बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। इस बीच उत्तराखंड और हिमाचल में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अलर्ट जारी किया है। इतना ही 17 अक्तूबर (रविवार) आने वाले दो से तीन दिन तक चारधाम सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के आसपास की पहाड़ियों के ऊंचे इलाकों में लगातार बारिश के बाद बर्फबारी हो रही है। जिससे क्षेत्र में और उसके आसपास के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वही दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे में ताजा बर्फबारी देखने को मिली।
इधर, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 18 अक्टूबर 2021 को बंद रहने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने ये आदेश पारित किए हैं। आपको बता दें कि पंजाब और पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में उत्तराखंड सहित आसपास के हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने हर विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस, एसडीआरएफ को पैनी नजर बनाएं रखने के लिए कहा है ताकि कहीं भी कोई घटना होती है तो रिस्पोंस टाइम कम से कम लगे और स्थिति तुंरत कंट्रोल में आ सकें।











Click it and Unblock the Notifications