Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी: कपाट खुलने की तारीख सामने आई, जानिए कब शुरू होगी यात्रा

जोशीमठ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने की तारीख आ गई है। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 22 मई को खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरिंदरजीत सिंह बिंद्रा ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।

hemkund sahib opening date 2022

उत्तराखंड से नरिंदरजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि, फिलहाल ट्रस्ट की ओर से मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से भारतीय सेना गुरुद्वारा और उसके आसपास से बर्फ हटाना शुरू करेगी। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का भी यही कहना है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी हिमखंड 100 मीटर लंबा व 25 फीट ऊंचा है। यहां से हेमकुंड तक तीन किमी क्षेत्र में पांच से दस फीट बर्फ जमी हुई है।

hemkund sahib opening date 2022

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के दर हर साल श्रद्धालु हजारों की संख्या में दर्शन करने आते हैं। बहरहाल, वहां अभी बर्फ ज्यादा है, इसलिए बर्फ हटाने और रास्ता पैदल यात्रा के लिए सुगम बनाने के लिए भारतीय सेना तैयारियां कर रही है। सेना की ओर से कहा गया है कि, इस बार पहले से ज्यादा समय और ज्यादा जवानों की जरूरत होगी। अप्रैल के पहले हफ्ते में बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+