चमोली में भारी भूस्खलन से हर तरफ गुबार, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान, यहां बोल्डर और मलबा गिरने से रोड बंद

उत्तराखंड में एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। सोमवार को हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर सड़क कटिंग के दौरान भारी भूस्खलन हो गया। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह जान बचाई। जबकि गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गई।

चमोली जोशीमठ के हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर पहाड़ी से हुए अचानक भारी भूस्खलन से यहां एक मशीन दब गई। इन दिनों मारवाड़ी बाई पास का काम किया जा रहा है। जिस दौरान यह हादसा मजदूर काम पर लगे थे। चट्टान अपने तरफ गिरते देख मजदूर जान बचाकर भागे। और किसी तरह मौत के गुबार से बच गए।

Heavy landslide Chamoli caused dust workers ran save lives road closed falling boulders debris

गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा में बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की ओर से पहाड़ी पर ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी को काटने के दौरान भूस्खलन सक्रिय हो गया है। सोमवार शाम को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। जिसके कारण हाईवे पर दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई हैं। मौके पर प्रशासन सड़क खुलवाने में जुटा रहा।

गनीमत रही कि जिस समय वहां पर भूस्खलन हुआ उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि रतूड़ीसेरा के पास मलवा पत्थर आने से आज सायं लगभग 4:40 बजे से यातायात बाधित हो रखा है। सीमा सड़क संगठन के द्वारा बताया गया है कि मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पहाड़ी से मलवा-पत्थर गिरने का क्रम जारी रहने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। यातायात नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को सड़क को शीघ्रता से खोले जाने तथा इस क्षेत्र में बीआरओ के द्वारा किये जा रहे कार्य से भूस्खलन क्षेत्र के ऊपर स्थित ग्रामीणों की पारिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+