उत्तराखंड में गर्मी ने किया ट्रिपल अटैक, राहत मिलने की डेडलाइन और आगे बढ़ी, जानिए कब मिलेगी गर्मी से निजात

गर्मी का प्रकोप, बिजली की​ डिमांड और धधक रहे जंगल

देहरादून, 8 जून। उत्तराखंड में गर्मी ने इस समय सभी के पसीने छूड़ा दिए हैं। आम आदमी जहां गर्मी से परेशान है तो वहीं बिजली विभाग के लिए गर्मी नई आफत लेकर आई है। गर्मी के चलते बिजली की डिमांड पहली बार 52 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ते ही जंगल फिर से धधकने लगे हैंं। मौसम विभाग ने 15 जून तक गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद न करने की बात की है।

 Heat caused triple attack in Uttarakhand, deadline for relief has moved forward, know when you will get relief from heat

अगले 24 घंटे में पहाड़ों में भी जबरदस्त गर्मी पड़ने की संभावना
मई माह में गर्मी से जहां थोड़ा राहत मिलने लगी थी, वो अब जून में पूरा सितम ढ़ा रही है। आए दिन गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। बीते दिनों देहरादून में बीते 10 साल का रिकॉर्ड टूटा तो मंगलवार को हरिद्वार में 42.5 डिग्री ​तापमान दर्ज किया गया। जो कि बीते 3 सालों में देहरादून में 40.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं गर्मी ने पहाड़ों की रानी मसूरी को भी तपा दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पहाड़ों में भी जबरदस्त गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 15 जून तक गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद न करने की बात की है। हालांकि 10 जून के बाद पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गर्मी का प्रकोप हर जगह नजर आ रहा है।
बीते एक सप्ताह में 65 से भी अधिक आग की घटनाएं दर्ज
मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी का सितम जारी है। इससे एक बार फिर जंगल भी धधकने लगे हैं। बीते एक सप्ताह में 65 से भी अधिक आग की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। मई माह में आग की घटनाएं अंतिम सप्ताह में 0 तक पहुंच गई थी। लेकिन जून के पहले सप्ताह में जिस तरह गर्मी रिकॉर्ड बना र​ही है। उससे जंगल एक बार फिर धधकने लगे हैं। मंगलवार को वनाग्नि की 21 मामले सामने आए। जिसमें 3 गढ़वाल और 17 कुमाऊं में दर्ज की गई हैं। इससे 3026 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। जून माह में दो जून को 12, तीन जून को 5, चार जून को 12, पांच जून को 6 और छह जून को 9 घटनाएं वनाग्नि की दर्ज की गई। प्रदेश में इस सीजन में 2078 घटनाएं दर्ज होे चुकी हैं।
प्रदेश में बिजली की डिमांड 52 मिलियन यूनि​ट का आंकड़ा पार
गर्मी से तीसरी सबसे बड़ी समस्या बिजली की रिकॉर्ड मांग है। पहली बार प्रदेश में बिजली की डिमांड 52 मिलियन यूनि​ट का आंकड़ा पार कर चुका है। यूपीसीएल लगातार बिजली खरीद की कोशिश कर रहा है। लेकिन गर्मी के चलते बाजार से 5 से 6 एमयू बिजली की कमी को पूरा करने में भी परेशानी हो रही है। मंगलवार को​ बिजली विभाग के गर्मी के चलते बिजली की डिमांड पूरी करने में पसीने छूट गए हैं। जिससे कई जगह बिजली कटौती करनी पड़ी। बुधवार के लिए बिजली की मांग 5289 मिलियन यूनिट आंकी गई है। जबकि राज्य के पास 4678 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध है। इस तरह 611 एमयू का जुगाड़ करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+