रक्षाबंधन पर दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे स्वास्थ्य सचिव,डॉक्टर,नर्स और महिलाकर्मियों ने बांधी राखी, दिया खास तोहफा

कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव ने महिला मेडिकल स्टाफ से राखी बंधवाई।

डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि अस्पतालों में कार्यरत डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा प्रदेश सरकार के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सरकार अस्पतालों के लिए एसओपी यानी गाइडलाइन में आवश्यक बदलाव करेगी।

Health secretary doctor nurses women workers reached Doon Medical College Rakshabandhan tied Rakhi gave special gift

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार आज सुबह रक्षाबंधन के मौके पर दून मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां रेजीडेंट डाक्टर, नर्सों और महिला कर्मचारियों ने उन्हें राखियां बांधी। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि दून मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने की कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीजीपी और गृह सचिव को पत्र लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कार्यरत महिला डाक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अस्पतालों में सुरक्षा के लिए जल्द ही एसओपी भी बनाई जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार आज रक्षाबंधन के मौके पर दून मेडिकल कालेज पहुंचे। इस मौके पर महिला डाक्टरों, नर्स और महिला कर्मचारियों ने अस्पताल में रात्रि पाली में कार्य के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। महिला कार्मिको का कहना है कि अस्पताल में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की 24 घंटे तैनाती की जाएं ताकि वो अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।

इस पर स्वास्थ्य सचिव ने सभी महिलाओं कार्मिकों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य सचिव ने महिला डॉक्टर या स्टाफ के द्वारा सुरक्षा को लेकर उठाए गए विषय पर अस्वस्थ किया कि जल्द ही विभाग की तरफ से गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर दून मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने और पुलिस चौकी में महिला सिपाहियों के तैनाती करने की मांग की जाएगी जिससे वहां पर ड्यूटी कर रहे स्टाफ को सुरक्षा मिल सके। कोलकत्ता की डाक्टर बेटी की निर्मम हत्या के बाद डाक्टरों में रोष व्याप्त है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य सचिव के मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+