Haryana Chunav: उत्तराखंड के सीएम धामी का धुंआधार प्रचार जारी, कहा-मोदी की अगुवाई में हुए अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का हरियाणा विधानसभा चुनाव में धुंआधार प्रचार जारी है। सीएम धामी ने आज हरियाणा चुनाव के लिए मुआना में राज कुमार गौतम, पुंडरी में सतपाल जाम्बा और फरीदाबाद में धनेश अदलखा के लिए जमकर प्रचार किया।
इस दौरान सीएम ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-भर में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में हरियाणा प्रदेश में बहुत विकास हुआ है। 40 राष्ट्रीय मार्ग बनाए गए है, साथ ही 9 मेडिकल कॉलेज भी बनाए गए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आज सफीदों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जितनी तेजी से विकास हुआ है, उसमें शिक्षा,स्वास्थ्य,।पेयजल हर क्षेत्र में मजबूती से कार्य हुआ है। ईमानदारी से काम हुआ है।
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश की अगर हम बात करें तो यहां पर 40 राष्ट्रीय मार्ग बनाए गए हैं। गांव-गांव तक विकास हुआ है, प्रथम हवाई अड्डे के निर्माण पर भी कार्य चल रहा है 9 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए। हमारी सरकार से पूर्व जो पेयजल की किल्लत थी उससे निजात दिलाते हुए हर घर शुद्ध जल मुहैया कराया जा रहा है।
यह सब कार्य डबल इंजन की सरकार जो कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही है उसके द्वारा करवाया जा रहा है। इसके इलावा स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट मुहैया करवाई गई है ताकि विद्यार्थी नवीनतम प्रणाली से शिक्षा ग्रहण कर सकें। 24 फसलों पर एमएसपी दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देशभर में अभूतपूर्व कार्य हुए है।उन्होने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तो कभी की समाप्त हो गई है अब तो प्रदेश में एक परिवार की जायदाद बन कर रह गई है। उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है की सत्ता में आने पर धारा 370 को फिर से लागू करेगें। जबकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वें पांच अक्टूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर रामकुमार गौतम को विजयी बनाएं। बता दें कि सीएम धामी लगातार हरियाणा में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए चुनाव में धुंआधार प्रचार करने में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications