Harish rawat ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सीएम ने दी काफल पार्टी, पूर्व सैनिकों का किया सम्मान, कर दिया ये ऐलान
Harish Rawat news: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने काफल पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही वोकल फॉर लोकल की बात करती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एक नारा है जबकि हमारे लिए एक मिशन है।
इस मौके पर हरीश रावत ने ऐलान किया कि मैंने तय किया है कि काफल पार्टी तो यह आखरी बार होगी और अगले साल से मैं, तिमला और बेड़ू पार्टी स्टार्ट करूंगा। तिमला और बेड़ू, दोनों उत्तराखंड में पाए जाने वाले पहाड़ी फल हैं। तिमला, जिसे अंजीर भी कहा जाता है, जबकि बेड़ू को पहाड़ी अंजीर के रूप में जाना जाता है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोनों ही फल जंगली रूप से उगते हैं। यह दोनों उपजें हैं उत्तराखंड की जिनमें कैंसर रोधक क्षमता है। उत्तराखंड की सियासत में हरदा यानि हरीश रावत का अपना अंदाज है। सियासी पारी के साथ ही हरदा अपने पहाड़ी स्टाइल के लिए भी हमेशा चर्चा के केंद्र में बने रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी हरदा ने पहाड़ी स्वाद के साथ सियासत को जोड़ने की कोशिश की मौका था, काफल पार्टी।
Harish Rawat ki kafal party
जिसे हरदा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के तौर पर मनाने का ऐलान किया। हरदा की इस पार्टी में कई कांग्रेसी और दूसरे संगठनों के लोगों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। काफल पार्टी व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि काफल उत्तराखंड की भावनात्मक पहचान से जुड़ा है। इस फल के जैविक व औषधीय गुणों पर कई शोध हो रहे हैं। प्राकृतिक रूप से उगने वाले काफल गरीब का सहारा है।
Operation Sindoor
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी नमक के साथ काफल का मजा लिया। इसके अलावा नींबू व गन्ने के रस से बने चूक व पुदीने की चटनी से पकौड़ों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत विधायक इस काफल पार्टी में नजर नहीं आए। काफल पार्टी में प्रीतम सिंह के अलावा कोई दिग्गज नजर न आने से एक बार फिर कांग्रेस में एकजुटता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications