पोस्टल बैलेट को लेकर हरीश रावत का फिर से हमला, भाजपा ने नतीजों से पहले हताशा करार दिया

पोस्टल बैलेट पर वार—पलटवार जारी

देहरादून, 3 मार्च। प्रदेश में पोस्टल बैलेट पर वार-पलटवार जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार पोस्टल बैलेट के मुद्दे पर अपनी आशंका जता रहे हैं तो भाजपा इसे कांग्रेस की हार का डर और हताशा करार दे रही है। जिससे मतगणना से प​​हले मुद्दा गरमा गया है।

Harish Rawat again over postal ballot, BJP termed it as frustration ahead of results

पहले वीडियो जारी किया, अब लालकुंआ की बात रखी
मतदान निपटने के बाद से ही हरीश रावत लगातार पोस्टल बैलेट को लेकर अपनी आशंका जताने में लगे हैं। जिसके बाद जमकर राजनीति भी हो रही है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें सैन्य क्षेत्र में एक ही कर्मचारी सभी के नाम से पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहा है। अब एक बार फिर हरीश रावत ने पोस्टल बैलेट को लेकर सवाल उठाए हैं। हरीश रावत ने लालकुआं सीट पर पोस्टल बैलेट को लेकर तमाम सवाल खड़े करते हुए निर्वाचन आयोग से मामले में संज्ञान लेने को कहा है। हरीश का आरोप है कि आखिर कोई तो है, जो लोगों को अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने से रोक रहा है। सोशल मीडिया में जारी किए गए बयान में हरीश रावत ने कहा कि यह मामला सीधे उनकी चुनावी संभावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से यह मामला जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी तक के संज्ञान में लाया जा चुका है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट उन आवेदकों तक नहीं पहुंचे हैं, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। हरीश रावत ने कहा कि रुद्रपुर में दो वाहनियां हैं। इन वाहनियों में एक बड़ी संख्या में वोटर लालकुआं क्षेत्र में रहते हैं, जो पुलिस व पीएसी में सेवारत हैं। वह अपना मतपत्र ढूंढने के लिए भटक रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने और उनके सहयोगियों ने अपने-अपने स्तर से संबंधित लोगों तक पहुंचा दी है, लेकिन एक मार्च तक बड़ी संख्या में पीएसी व पुलिसकर्मियों के बैलेट पेपर उन तक नहीं पहुंचे थे। ऐसे में जब मतगणना को कुछ ही दिन शेष रहे गए हैं, यह बैलेट पेपर कब पहुंचेंगे और वह कब मतदान करेंगे। इस बारे में तो चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए। हरीश ने कहा कि केवल एक-दो क्षेत्रों को चिह्नित किया जाना और उनमें वोट डालने के लिए इच्छुक कर्मियों तक मतपत्र का न पहुंचना, कई तरह के संदेहों को जन्म देता है। क्या चुनाव आयोग इस बात का संज्ञान लेना चाहेगा? आखिर कोई तो है जो लोगों को अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने से रोक रहा है।
भाजपा ने कहा, चुनाव नतीजे से पहले हताशा
हरीश रावत के पोस्टल बैलेट को लेकर ​जारी की जा रही आशंका पर भाजपा भी जमकर हमलावर है। भाजपा ने इसे
चुनाव नतीजों से पहले ही उनकी हताशा और निराशा को करार दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पोस्टल बैलेट को लेकर जिस तरह से कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत प्रतिक्रिया दे रहे है,उससे लगता है कि नतीजों से पहले ही वह हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने आर्मी पोल में कथित धांधली को लेकर वीडियो जारी किया जिसकी जांच रही है,लेकिन उनके आरोप सही साबित नहीं हो पाये। चौहान ने कहा कि अब उन्होंने प्रदेश के बजाय अपनी विधानसभा जहां से वह प्रत्याशी है, वहां फोकस किया है। इससे साफ है कि पूर्व सीएम अपने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। चौहान ने कहा कि रावत के ट्वीट से गहरी निराशा झलक रही है और पहले विपक्ष पर आरोप प्रत्यारोप के बाद अब उन्होंने चुनाव में लगी निर्वाचन एजेंसी को भी निशाने पर ले लिया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब बहाने तलाशने में लगी है,लेकिन अब इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला हैं,क्योंकि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+