Haridwar विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप, जिला पूर्ति अधिकारी राशन डीलर से 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haridwar उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। देहरादून विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा किया है। विजिलेंस ने हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही विजिलेंस टीम ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ दबोचा। दोनों आरोपियों को 50 हजार की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया। जिला पूर्ति अधिकारी पर राशन डीलर से काम के बदले 50 हजार की ​रिश्वत लेने का आरोप लगा है।

Haridwar Vigilance action District Supply Officer arrested accepting bribe Rs 50 000 ration dealer

पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई अंजाम दिया। रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद की गई है। विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। विजिलेंस की छापेमारी से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विजिलेंस के अनुसार टीम ने हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य एवं उनके एक सहायक को 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। जिला पूर्ति कार्यालय में ही विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया।

पीड़ित ज्वालापुर स्थित तहसील में जिला पूर्ति कार्यालय में पहुंचा तो विजिलेंस की टीम पहले ही तैयारी में थी। उसने रिश्वत के रूपये दिए तो तत्काल विजिलेंस ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए भ्रष्टाचार के तौर पर वसूली गई रकम भी बरामद कर ली। दोनों से पूछताछ जारी है, इसके बाद देहरादून ले जाया जाएगा।

दोनों की संपत्तियों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है। हाल ही ​में विजिलेंस ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल की राठौर, उनके सहायक को भी विजिलेंस की टीम ने ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में बड़े और भ्रष्ट्राचारी अफसरों पर विजिलेंस का एक्शन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+