Haridwar: कंकाल ने पुलिस को पहुंचाया कातिल तक, समुदाय और शादी बनी मौत की वजह, ब्लाइंड केस का ऐसे हुआ खुलासा
हरिद्वार में पुलिस ने एक अनोखे मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस के पाल कंकाल के अलावा कोई भी सुराग नहीं था। लेकिन पुलिस ने कंकाल की मदद से ही कातिल तक पहुंचकर मामले का खुलासा कर दिया।
हरिद्वार में पुलिस ने एक अनोखे मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस के पाल कंकाल के अलावा कोई भी सुराग नहीं था। लेकिन पुलिस ने कंकाल की मदद से ही कातिल तक पहुंचकर मामले का खुलासा कर दिया। मामला प्रेम संबंध का निकला, जिसमें शादी होने के बाद भी युवक युवती पर जबरन प्रेम संबंध रखने का दबाव बना रहा था।

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कोतवाली रानीपुर के थाना सिड़कुल में बीते 26 जुलाई को पुलिस को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों के बीच गड्डे में अज्ञात युवती का कंकाल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कंकाल की पहचान के लिए गुमशुदगियों के केस की पड़ताल की। लेकिन किसी तरह का कोई इनपुट नहीं मिला।
30 जुलाई को निवासी रावली महदूद द्वारा थाना सिड़कुल में जाकर अपनी पुत्री रवीना के 11 जुलाई से लापता होने की सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने युवती के सिम से उसकी जानकारी जुटाई तो सिड़कुल की एक कम्पनी में बतौर सुपरवाईजर काम कर रहे मृतका के प्रेमी पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को हिरासत में लिया, जिसने पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर सारी सच्चाई सामने ला दी।
युवक ने बताया कि मृतका व उसके बीच बीते कई वर्षों से प्रेम सम्बन्ध थे, लेकिन अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण परिजन दोनों के विवाह के लिए राजी नही थे। रिश्ता न हो पाने पर आरोपी पुनीत ने फरवरी माह में किसी अन्य युवती से शादी कर ली थी और मृतका रवीना की भी सगाई हो चुकी थी।
लेकिन शादी के बाद भी आरोपी पुनीत मृतका को कहीं और शादी करने से मना करते हुए प्रेम सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। दबाव से तंग आकर मृतका ने पुराना सिम बदलने के बाद नया सिम चलाना शुरू कर दिया। इस पर कथित प्रेमी ने तैश में आकर रवीना को 11 जुलाई को सुनसान जगह पर ले गया और हत्या कर दी। इस तरह ब्लाइंड केस का खुलासा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications