Haridwar में 24 दिसंंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत, साधु संत समेत जुटेंगी कई हस्तियां, ये है वजह

Haridwar: हरिद्वार में 24 दिसंंबर को आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत, कई राज्यों के नेता समेत देश के कई संत शामिल होंगे। साधु संतों का जमावड़ा लगेगा। आयोजन को लेकर आश्रम और अखाड़े समेत प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

haridwar rss chief Mohan Bhagwat Many celebrities sages saints will gather 24th December reason

24 दिसंबर को हरिद्वार के हरिहर आश्रम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के अनुसार हरिहर आश्रम में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत सहित कई राज्यों के नेता शिरकत करेंगे।

उद्घाटन अवसर पर ही संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में संत सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में हिमाचल, केरल, जम्मू कश्मीर के अलावा कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी मौजूद रह सकते हैं।

ऐसे में आयोजन को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है। हरिद्वार साधु संतों और हिंदू धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के लिए आस्था का केद्र रहा है। जब भी हरिद्वार में इस तरह के आयोजन होते हैं, तो इसके दूसरे मायने भी तलाशे जाते हैं। हालांकि ये कार्यक्रम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर आयोजित हो रहा है।

लेकिन आरएसएस के बड़े चेहरों के साथ ही भाजपा शासित सीएम और दूसरी हस्तियों के पहुंचने को लेकर भी कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में इस आयोजन का सियासी लाभ भी भाजपा लेने की कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+