Haridwar: लेडी सिंघम ने निकाली पुलिस कॉस्टेबल की हेकड़ी, नो पार्किंग पर गाड़ी खड़ी कर दिखा रहा था रौब

हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर एक दिल्ली पुलिस कॉस्टेबल हरिद्वार की महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गए। जो चालान की बात सुनकर उलझ गए।

Haridwar police Lady Singham pulled out arrogance delhi constable, showing off car parked no parking

गर्मी बढ़ते ही दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों से लोग घूमने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से पुलिस के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। खासकर ट्रैफिक और जाम के चक्कर में कई बार माहौल बिगड़ रहा और लोग पुलिसकर्मियों से भी उलझ रहे हैं।

Recommended Video

    महिला ट्रैफिक पुलिस ने निकाली दिल्ली पुलिस कॉस्टेबल की हेकड़ी,महिलाकर्मी ने चालान काटकर निभाई ड्यूटी

    हरिद्वार का वीडियो वायरल
    इस बीच हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर एक दिल्ली पुलिस कॉस्टेबल हरिद्वार की महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़कर रौब दिखाने लगा। महिला ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली पुलिस कॉस्टेबल की रौब दिखाने के बाद भी चालान काटा है। जिस पर पुलिस की ड्यूटी ​निभाते हुए महिला पुलिसकर्मी की तारीफ हो रही है।

    ड्यूटी पर तैनात कर्मी से उलझे
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह 12 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी पर निकली हेड कांस्टेबल (ट्रैफिक पुलिस) शर्मिला बिष्ट की ड्यूटी सड़क पर बेतरतीब/गलत खड़े वाहनों को टो-कर ले जाने वाली क्रेन पर पहली बार लगी। इस बीच प्रेम नगर आश्रम चौक से ऋषिकुल की तरफ सर्विस लेन पर गाड़ी नंबर DL3CC 6508 सफेद कार को लगभग आधे घंटे लगातार अनाउंसमेंट करने के बाद भी जब गाड़ी नहीं हटी तो क्रेन से उठाने की प्रक्रिया शुरू करने लगे। इस बीच गाड़ी के ओनर अमित पहुंचे। जो चालान की बात सुनकर उल्टा ड्यूटी पर तैनात शर्मिला बिष्ट से ही उलझ पड़े।

    चालान का भुगतान, गलती स्वीकार
    उग्र हो रहे अमित ने जैसे ही स्वयं को दिल्ली पुलिसकर्मी बताया तो थोड़ी ही देर में उस स्थान पर मजमा लग गया। ये कहते हुए भी उग्र स्वभाव के दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित की गाड़ी का चालान किया गया। उसी दौरान किसी के द्वारा यह वीडियो बना लिया गया। लेकिन महिला पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल शर्मिला बिष्ट ने शालीनता व दृढ़ होकर द्वारा नो पार्किंग पर अमित सिंह का चालान किया गया। जिस पर बाद में आरोपी ने मौके पर भुगतान करते हुए अपनी गलती स्वीकार की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+