Haridwar news: 11 साल के लिव इन रिलेशन का ऐसा खौफनाक अंत, हत्या की वजह जानकर चौंक जाएंगे

Haridwar news: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक व्यक्ति ने अपने लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों 11 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों की आठ साल की एक बेटी भी है। हत्या की वजह सोशल मीडिया में सक्रियता और महिला का किसी ओर से संपर्क होने का शक बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भभूतावाला बाग का है। जहां जिला अस्पताल के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

Haridwar news horrific end 11-year long live-in relationship shocked know reason behind hatya

आरोपी युवक मुकेश पुजारी पिछले करीब 11 साल से शिवलोक कॉलोनी में रहने वाली पिंकी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जो कि ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी। दोनों की आठ साल की एक बेटी भी है। मुकेश की पहली शादी भी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं, जो अलग रहते हैं।

महिला 11 साल पहले मुकेश के लिए अपने दो बच्चे और पति को छोड़कर आई थी। जिसके बाद से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। मुकेश ने अपनी लिव इन पार्टनर के लिए पास में ब्यूटी पॉर्लर भी खुलवाकर दिया। 11 साल तक सबकुछ सही चल रहा था,लेकिन अब पिंकी की सोशल मीडिया पर सक्रियता और रील बनाना मुकेश को पंसद नहीं थी।

शक और विवाद की वजह से दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हुआ जिसका खौफनाक अंत हो गया। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात करीब एक बजे मुकेश ने पिंकी को फोन कर बाहर बुलाया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ने लगी। बाद में मुकेश ने अपनी पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में मुकेश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+