काशीपुर में हत्या, श्यामपुर में लगाया ठिकाने, पुलिस ने अधजली शव की गुत्थी को ऐसे सुलझाया, हैरान करने वाली वजह

हरिद्वार पुलिस ने अधजली शव की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर केस बड़ी चुनौती बना हुआ था। आरोपियों ने बड़े ही शातिर अंदाज़ से लाश को ठिकाने लगाया। पुलिस का कहना है कि लव ट्राइऐंगल हत्या की वजह बना।

आरोपी किसी और से शादी करना चाहता था, जिस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। उधम सिंह नगर में गला दबाकर हत्या की गई, इसके बाद श्यामपुर की सुनसान जगह पर पहचान छिपाने के लिए डीज़ल से शव को जला दिया गया।

haridwar news hatya Kashipur burial Shyampur police solved mystery half-burnt body surprising reason

सीमा खातून नामक महिला की गुमशुदगी जांच के दायरे में आई, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। जिसके साथ मृतका को आख़िरी बार देखा गया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी सलमान को श्यामपुर क्षेत्र गिरफ्तार किया।

हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 18.10.2025 को थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाजीवाली में हाईवे किनारे एक खाली प्लॉट में अज्ञात महिला का अधजला शव पडा मिला। हरिद्वार पुलिस की कई टीमों द्वारा घटना के अनावरण के लिए हाईवे से गुजरने वाले लगभग 300-400 वाहनों के CCTV फुटेज का बारीकी से चेक किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम को एक सफेद रंग का कंटेनर ट्रक (UK18CA-4788) संदिग्ध पाया गया। इस बीच टीम ने उधमसिंह नगर में सुराग जुटाए, जहाँ से पता चला कि एक महिला सीमा खातून नाम की गुमशुदा है।

पुलिस टीम द्वारा सीमा खातून के साथ आखिरी बार देखी गई महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि 17.10.2025 को काशीपुर से सीमा खातून अपने प्रेमी सलमान के साथ उक्त ट्रक में बैठी थी। सीमा खातून सलमान की प्रेमिका थी जिनके बीच पैसे और संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था और उसे अपने साथ रहने के लिए बोलती थी सीमा खातून और महिला की रंजिश थी क्योंकि उसने पहले मेरे लड़के को NDPS के मामले में मुखबिरी कर पूर्व में जेल भिजवाया था।

घटना वाले दिन ट्रक मे सीमा खातून और सलमान के बीच गाली-गलौज हाथापाई हुई जिस पर गुस्से मे आकर सलमान ने काशीपुर मे ही हाईवे पर ट्रक के अन्दर चुन्नी से उसका गला दबाया। जिसमें महिला ने उसकी हेल्प की। इस पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया गया। ​इसके बाद पुलिस ने आरोपी सलमान को बंद बॉडी कंटेनर के साथ धर दबोचा।

पूछताछ में सलमान ने पुलिस टीम को बताया कि सीमा खातून से उसके सम्बन्ध थे पर मै अब कहीं और विवाह करना चाहता था सीमा इस बात के लिये नाराज रहती थी और मुझसे लड़ाई झगड़ा कर बार-बार पैसो की मांग करती थी, जिसको लेकर मै काफी परेशान रहता था।

17.10.25 की सांय भी सीमा खातून ने काशीपुर मे मेरे ट्रक पर आकर मुझसे झगड़ा किया तो मैने और महिला ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और और शव को ट्रक से लाकर श्यामपुर हरिद्वार मे एक खाली प्लाट मे रखकर शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से डीजल डालकर जला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+