Haridwar News हरकी पैड़ी पर अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध, रील बनाने पर भी रोक, जानिए क्यों
Haridwar News हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गैर हिंदूओं की एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं। बोर्ड पर साफ लिखा है कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। साथ ही किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णतः वर्जित है।
श्रीगंगा सभा ने इस प्रकार से रील्स आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा सेख बनकर घूमने के बाद वीडियो वायरल होने से भी काफी बवाल हो चुका है।

वीडियो में दो युवक अरबी वेशभूषा में घाटों पर घूमते नजर आ रहे थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की। दोनों युवक पकड़े जा चुके हैं। तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया। कई जगहों पर बैनर व बोर्ड लगा दिए गए हैं। बोर्ड में स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
हरकी पैड़ी समेत मालवीय द्वीप व अन्य घाटों पर लगे इन बैनरों की शुक्रवार को लोगों को चर्चा रही। इसमें श्रीगंगा सभा ने स्पष्ट तौर पर लिख दिया कि घाटों पर किसी तरह से फिल्मी गीत पर वीडियो या रील्स बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह के वीडियो प्रसारित होते दिखे तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
हालांकि प्रशासन इस निर्णय को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। हरिद्वार के घाटों पर लगे बोर्ड और पोस्टर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं। हरिद्वार में गैर हिंदूओं की एंट्री के मुद्दे पर जमकर सियासी बवाल भी मचा हुआ है। विपक्ष और सत्ताधारी दल इस मुद्दे को लेकर आमने सामने आ चुके हैं। साथ ही 2027 में होने वाले अर्धकुंभ से पहले ये मुद्दा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications