Haridwar news: बच्चों के साथ DM ने लाइन में बैठकर खाया मिड डे मील, छात्रों से किया संवाद, क्लास में दिए टिप्स
Haridwar dm news हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जनता से सीधा संवाद और अपनी सादगी के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। डीएम की इसी कार्यशैली से वे अलग अंदाज में ही नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ नजर आया जब डीएम अचानक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे।
डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का निरीक्षण किया और स्कूल में बनने वाले मिड डे मील के खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए वे खुद भी छात्रों संग लाइन में बैठ गए। उन्होंने बच्चों के साथ ही मिड डे मील का भोजन खाया और छात्रों से भोजन की गुणवत्ता जानकारी भी ली।

साथ ही कक्षाओं में जाकर छात्रों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। छात्र भी डीएम के साथ खुद को काफी सहज महसूस करते हुए संवाद करते हुए नजर आए। डीएम की इस कार्यशैली को सोशल मीडिया में लोग काफी पंसद कर रहे हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों की शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
डीएम मयूर दीक्षित ने क्लास रूम का भी निरीक्षण किया और छात्राओं से उन्हें पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम के बारे में भी प्रश्न पूछे। साथ ही छात्रों को टिप्स भी दिए। डीएम दीक्षित ने छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता को भी परखा और छात्रों से फीडबैक लिया। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं भोजन माताओं को निर्देश दिया बच्चों के खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ सफाई और मैन्यू के हिसाब से ही खाना परोसने के निर्देश दिए।
इससे पहले डीएम ने रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में भी कमान संभाली। इन पहाड़ी जिलों में भी वे हमेशा जनता के बीच लोकप्रिय नजर आए। इससे पहले बस में सवार होकर सरकारी कर्मचारियों के साथ जनता के साथ संवाद के लिए सफर किया, जो कि काफी वायरल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications