MLA उमेश कुमार-कुंवर प्रणव फायरिंग विवाद: फिलहाल जेल में रहेंगे चैंपियन, सामने आई ये वजह

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। कुंवर प्रणव ने 26 जनवरी को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने कुंवर प्रणव को 26 जनवरी को देहरादून से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने प्रणव को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था। तभी से कुंवर प्रणव हरिद्वार जेल में बंद है।पुलिस ने पहले कुंवर चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने और तबीयत खराब होने की वजह से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है।

haridwar MLA Umesh Kumar Kunwar Pranav firing controversy Champion remain in jail for now reason

बीते 20 फरवरी को हरिद्वार कोर्ट में कुंवर प्रणव सिंह की पेशी होनी थी। इस सुनवाई में उनकी हिरासत को लेकर फैसला होना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। बता दें कि 26 जनवरी शाम को पूर्व विधायक प्रणव सिंह अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कुंवर प्रणव ने विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की और उनके कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग भी की।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसी बीच उमेश कुमार ने भी ​हथियार लहराए। लेकिन उमेश कुमार जमानत पर बाहर हैं। पुलिस ने कुंवर प्रणव को उसी दिन 26 जनवरी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने प्रणव को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था।

तभी से कुंवर प्रणव हरिद्वार जेल में बंद है। बीती 15 फरवरी को जेल में कुंवर प्रणव की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव को जिला हॉस्पिटल हरिद्वार में भर्ती कराया गया था। तभी से चौंपियन हॉस्पिटल में भर्ती है। डॉक्टर्स की टीम ने चैंपियन को हायर सेंटर रेफर भी करने की बात की। लेकिन चैंपियन ने मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+