Haridwar: हर की पैड़ी पर होगी भव्य गंगा आरती, धामी सरकार कर रही ये खास प्लानिंग

Haridwar: हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को अब धामी सरकार भव्य रुप देने जा रही है। इसके लिए सीएम धामी ने गंगा आरती के दौरान हर की पैड़ी पर एकत्र होने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को स्मरणीय बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गंगा आरती के दौरान हर की पैड़ी पर गंगा अवतरण के दृश्य को लाईट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से और अधिक भव्य रुप दिये जाने की बात कही।

Haridwar: Grand Ganga Aarti will held Har Ki Pauri, Dhami government is doing this special planning.

उन्होने कहा कि हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान प्रत्येक दिन गंगा अवतरण के दृश्य का लाईट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शन किया जायेगा। सीएम धामी ने निर्देश दिए कि हर की पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों पर फसाड़ लाईटिगं की व्यवस्था की जाए। सीएम ने कहा कि हरकी पैड़ी के आसपास के पुल केवल कुम्भ के दौरान ही प्रकाशमान होते हैं। जबकि यहां तीर्थ यात्रियों का वर्ष-भर आना-जाना लगा रहता है, इसलिए हर की पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों को प्रतिदिन शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी फसाड़ से प्रकाशमान किये जायेंगे।

हिंदूओं के आस्था का प्रतीक हरिद्वार में साल भर श्रद्धालुओं पहुंचते हैं। हरिद्वार की गंगा आरती सबसे खास है। जिसे देखने के लिए श्रद्धालु खास यहां पहुंचकर भक्तिमय आनंद लेते हैं। अब धामी सरकार इस आयोजन को खास अंदाज में भव्य रुप देने जा रही है। जिसके लिए सीएम धामी ने एक खास प्लान तैयार किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय हरिद्वार भ्रमण के दौरान हर की पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भारत की प्राचीन व पौराणिक शक्ति पीठां से सीधा सम्बन्ध रखने वाले सतीकुण्ड को शीध्र ही विश्व स्तरीय संरचना देकर भव्य स्वरुप में विकसित किये जाने, हर की पैड़ी में गंगा आरती के दौरान लाईट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से गंगा के अवतरण का तीर्थ यात्रियों के बीच प्रदर्शन की व्यवस्था किये जाने, हरकी पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों पर फसाड़ लाईटिग की व्यवस्था किये जाने की घोषणएं की।

सीएम धामी ने हर की पैड़ी पर गंगा आरती में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए कई सौगाते दी। उन्होने कहा कि प्राचीन शक्ति पीठो से सीधा सम्बन्ध रखने व हिन्दु धर्म के प्रसार के पुरातन केन्द्र के रुप में प्रसिद्व स्थाल सतीकुण्ड को शीघ्र ही विश्वस्तरीय संरचना के तहत भव्य रुप दिया जायेगा। बता दें कि धामी सरकार लगातार हर की पैड़ी को भव्य रुप देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+