'मां गंगा में चप्पल लेके आएंगे तो...' घाट पर गैर हिंदुओं को भगाने का वीडियो वायरल, शख्स ने बताई हकीकत
हाल ही में हरिद्वार से एक युवक द्वारा कुछ लोगों को गंगा घाट से हटाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिन लोगों को घाट से हटाया जा रहा है, उन्हें मुस्लिम समुदाय का बताया गया। ऐसे में दूसरे समुदाय के लोगों को इस तरह घाट से भगाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग दो घुटो में बंटते नजर आए।
वीडियो में कुछ लोग बहस करते नजर आए और एक युवक ने कहा कि वो हर की पौड़ी में गाड़ी चलाता है। मगर दूसरे युवक को कहते सुना जाता है कि इस बात से उसे कोई परेशानी नहीं है। वायरल वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि ये सरासर गलत है। हालांकि वीडियो का एक ही हिस्सा दिखाया जा रहा है।

गंगा घाट में जाने से रोका
जब सोशल मीडिया पर हर तरफ ये वीडियो छाने लगा कि एक युवक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गंगा घाट में आने से इंकार कर दिया और उन्हें भगाया तो वनइंडिया हिंदी ने शख्स से इस पूरे मसले पर बात की। युवक ने बताया कि उसे पता चला कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर उससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खास समुदाय को वहां से भगाने की बात दिखाई जा रही है।
क्या बोला शख्स?
शख्स ने कहा कि ये वीडियो का एक हिस्सा है, जबकि दूसरा हिस्सा दिखाया नहीं जा रहा। हमने उन्हें गंगा में आने से क्यों मना किया ये बात किसी को भी नहीं पता। हम परिवार के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गए हुए थे। हने देखा कि कुछ बच्चे वहां चप्पल पहने गंगा जी में पैर धो रहे थे और जो महिला इन बच्चों के साथ थी, वो भी कुल्ला कर रही थी।
'हमें क्या पता था वो मुस्लिम हैं'
हमने जब ये सब देखा तो उन्हें ऐसा ना करने के लिए कहा। इसके बाद शख्स ने कहा कि हमने ये सब देखकर 100 नंबर पर फोन भी लगाया लेकिन पुलिस नदारद रही। हम गंगा मां को अपनी मां के जितना सम्मान देते हैं इसलिए गुस्से में आकर हमने उन्हें वहां से जाने को कहा। शख्स ने फिर ये भी कहा कि उस वक्त हमें क्या ही मालूम था कि वो हिंदू हैं या फिर मुस्लिम।
'हमारा उद्देश्य गलत नहीं था'
किसी ने ये वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हम किसी संप्रदाय के खिलाफ गलत दिखाने के उद्देश्य से ऐसा नहीं कर रहे थे, बल्कि गंगा मां में उन्होंने जो कुछ भी किया, वो सब देखकर आवेश में आकर ऐसा बोल रहे थे।
शख्स ने आगे कहा कि हिंदू होने के नाते गंगा मां का सम्मान करना हमारा धर्म है और हम अपना धर्म निभाएंगे। कोई भी गंगा मां को गंदा करने या फिर कुछ गलत करने की कोशिश करेगा तो हम आवाज उठाएंगे।
यहां देखें वीडियो...
वायरल हो रहा है वीडियो
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय को जानबूझकर वहां से भगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, शख्स का इस पूरे मसले पर कुछ और ही कहना है। उनका दावा है कि ये सब किसी समुदाय को टार्गेट करने के लिए नहीं किया गया, बल्कि गंगा मां के सम्मान के लिए किया गया।












Click it and Unblock the Notifications