देहरादून के हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर रेड लाइट पर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई, मची अफरा तफरी

Dehradun accident: देहरादून के हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर रेड लाइट में बड़ा हादसा हो गया। रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों को पीछे से आई एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद एक आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिससे अफरा तफरी मच गई।

हादसे में गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक महिला समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गई। जबकि कुछ लोगों को हल्की चोंटें आई हैं। आरोपी चालक को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे मे था।

Half dozen vehicles collided at red light Dehradun Haridwar-National Highway causing chaos

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 जून की देर शाम छिद्दरवाला के पास रेड लाइट पर जब पूरा ट्रैफिक रुका हुआ था। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार की रफ्तार को ड्राइवर काबू नहीं कर पाया और कार बेकाबू होकर आगे खड़ी गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां पूरी तरह से इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे को सामने से देखने वाले लोग इस मंजर को देखकर डर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत वाहनों में बैठे लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला। इस बीच काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गाड़ियों को हाईवे से हटाया गया। हादसे के बाद रोड पर ​काफी देर तक लंबा जाम लग गया था।

थाना रायवाला से मिली जानकारी के अनुसार छिद्दरवाला मे देहरादून की ओर से आ रही गाडी के चालक ने रैड लाईट पर खडी गाडियो पर पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिस कारण रेड लाईट पर खडी 6 गाडिया आपस मे एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमे 01 महिला व 01 पुरूष गम्भीर रूप से घायल हुये। ​घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी चालक को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे मे था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+