हल्द्वानी हिंसा में नहीं इस वजह से हुई थी युवक की हत्या, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे रची साजिश

हल्द्वानी हिंसा से जुड़े एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बनभूलपुरा हल्द्वानी दंगे की घटना से मृतक प्रकाश की हत्या का संबंध नहीं निकला। अवैध संबंधों के चलते प्रकाश की हत्या हुई थी। गत 09 फरवरी को इंद्रानगर रेलवे फाटक से आगे आंवला गेट गौला बाईपास मेन रोड पर प्रकाश कुमार का शव मिला था।

Haldwani violence youth murdered sensational revelation illicit relations police conspiracy hatched.

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के एक युवक की भी मौत हुई थी, लेकिन जब पुलिस ने मामले में जांच की तो यह बात सामने आई कि दंगों में प्रकाश कुमार की मौत नहीं हुई।

एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों में रंजिश के कारण प्रकाश कुमार की हत्या कराई गई थी। हत्या में पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित अन्य ने मिलकर की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश के अवैध संबंध थे, इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई।

8 फरवरी को हल्द्वानी बनफूलपुरा हिंसा में बिहार के प्रकाश सिंह नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने का भी दावा किया जा रहा था। नैनीताल पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया प्रकाश सिंह की मौत हल्द्वानी हिंसा में नहीं हुई है।प्रकाश की मौत पुलिस कांस्टेबल के पत्नी से अवैध संबंधों के चलते की गई। हत्या के बाद प्रकाश के शव को फेंका गया। हत्या में उत्तराखंड पुलिस का जवान समेत अन्य तीन लोग शामिल थे।

बताया जा रहा है कि प्रकाश पुलिस के जवान को ब्लैकमेल कर रहा था। वह पैसों की भी डिमांड कर रहा था। ऐसे में पुलिस के जवान ने दंगे की आड़ में प्रकाश को ठिकाने लगा दिया। हत्या के बाद प्रकाश के शव को हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में छोड़ दिया। हत्याकांड में पुलिस का जवान, जवान की पत्नी, जवान का साला, साले के दोस्त शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+