हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत 5 आरोपियों की संपत्ति कुर्क, जानिए पूरा अपडेट
हल्द्वानी हिंसा को लेकर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। आरोपियों की धड़ पकड़ में कुर्की किए गए 03 नामजद उपद्रवी सहित कुल 14 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने अब तक 58 दंगाई को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत 5 आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

बीते 8 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत 5 आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर की कुर्की की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।
पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा मामले में फरार चल रहे अब्दुल मलिक, उसके बेटे अब्दुल मोईद, पूर्व पार्षद शकील अंसारी, मौकिन सैफी, वसीम उर्फ हप्पा, एजाज अहमद, तसलीम, जियाउल रहमान और रईद उर्फ दत्तू को पहले ही वांटेड घोषित कर दिया था।
कोर्ट ने उनकी संपत्ति को करने के आदेश दिए थे। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने वांटेड 9 आरोपियों में से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, सभी गिरफ्तार किए गए आरोपी बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। इस बीच हल्द्वानी हिंसा के दौरान घायल एक ओर व्यक्ति की मौत शनिवार को हो गई।
एसएसपी नैनीताल प्रह्रलाद मीणा ने बताया कि दंगाइयों पर लगातार कार्यवाही जारी है। थानाध्यक्ष के सरकारी वाहन में आग लगाने वाले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही जवान से राइफल छिनने का प्रयास करने के दौरान लूटी गई सरकारी मैगजीन भी बरामद हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने 04 पैट्रोल बम एवम मैगजीन भी बरामद किए हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो को लेकर भी पुलिस लगातार चेतावनी जारी कर रही है। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एक वीडियो जिसे हल्द्वानी बनभूलपुरा की बताकर वायरल किया जा रहा है।
जो सरासर झूठ है।
बताया गया कि यह वीडियो बनभूलपुरा हल्द्वानी व उत्तराखंड राज्य की नहीं है। नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी की जा रही है। भ्रामक खबरें पोस्ट, शेयर, लाइक एवं कमेंट करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications