हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार, तीन दिन पहले जन्मा बच्चा समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Haldwani accident news: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो गई थी। कार में उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाला परिवार था। सीएम धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में नालों से नहर भी पानी से भर गई हैं। जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। सिंचाई नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई।
इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया। कार में 7 लोग सवार थे, इनमें से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो गई थी। कार में उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाला परिवार था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे थे। इस बीच कार नहर में समा गई। कार में सवार महिला की जान बच गई लेकिन उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।
सीएम धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया के जरिए लिखा है कि-
हल्द्वानी में हुई कार दुर्घटना में चार लोगों के निधन एवं तीन लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications