Haldwani News:देर रात सड़क पर हुड़दंगियों ने मचाया जमकर उत्पात,युवती पर कमेंट भी मारे,अब पहुंचे जेल Viral video
Haldwani News: हल्द्वानी में देर रात कार के अंदर से सड़क पर हुड़दंग करते कुछ युवाओं का वीडियो वायरल हो गया।
आरोप है कि हुड़दंगियों ने युवतियों पर भी कमेंट किया। इस पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और पकड़कर जेल में डाल दिया।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए साफ कहा कि ऐसे हुड़दंगियों को स्पष्ट सन्देश दिया है कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हल्द्वानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि कार सवार कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे हैं और स्कूटी सवार महिला को कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो मंगलवार रात का बताया गया।
वायरल वीडियो हल्द्वानी शहर में रात्रि का है। जब दो वाहन पर कुछ युवक युवतियों का पीछा करते हुए सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। साथ ही सड़क पर कार का दरवाजा खोलकर स्कूटी सवार एक महिला को कमेंट भी कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो कारों को कब्जे में ले लिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़ित महिला द्वारा तहरीर मिली है, जिसमें बताया गया है कि वो अपने दोस्त के साथ स्कूटी से जा रही थी। इस दौरान कार सवार हुड़दंगियों ने सड़क पर अराजकता का माहौल बनाया और कमेंट कर उसके साथ छेड़खानी की।
घटना का वायरल वीडियो के मामले का एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेकर FIR पंजीकृत किया है। दोनों वाहनों में सवार युवाओं को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। जिनकी पहचान नरेंद्र बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, रोहित पुत्र विनोद कुमार तिवारी दोनों निवासी पंचायत घर कालीपुर रामपुर रोड हल्द्वानी,पंकज पुत्र राम सिंह रावत निवासी धानमिल फ्रेंड्स कॉलोनी हल्द्वानी और अमन कपूर पुत्र महेश कपूर निवासी तीनपानी बायपास शिव कुंज बिहार बरेली रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है।
.












Click it and Unblock the Notifications