Haldwani news: कार और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसा लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ। जिसमें एक कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी और कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार देर रात मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर लालकुआं से आ रही कार और हल्द्वानी की तरफ से जा रही स्कूटी की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने दोनों ही लोगों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अल्मोड़ा जिले के तलवाड़ बाड़ी के रहने वाले थे। जो एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। पुलिस की मानें तो मृतकों का नाम दीवान सिंह बिष्ट (उम्र 30 वर्ष) और अभय बिष्ट (उम्र 21 वर्ष) है।
मृतक दीवान के दो बच्चे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचे। जिसके बाद कार्रवाई की गई। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है साथ ही हादसे को लेकर पड़ताल जारी है।












Click it and Unblock the Notifications