हल्द्वानी डबल मर्डर केस का खुलासा, चारों युवकों के साथ की पार्टी, मामूली कहासुनी पर युवक युवती की निर्मम हत्या
Haldwani double hatya case हल्द्वानी के गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नशे के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने पहले युवक की और फिर युवती की निर्मम हत्या कर दी।
हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में सुबह डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो एक युवक और युवती की लाश बरामद हुई। दोनों की पत्थर से कुचलकर इस तरह हत्या की गई कि जिनकी पहचान करना भी मुश्किल था।

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई। जांच में सामने आया कि मृतक शुभम टम्टा मूल रूप से अल्मोड़ा का निवासी था। पुलिस के अनुसार, वो नशे का आदी था।
मृतका युवती नैनीताल जिले की रहने वाली थी, जो हल्द्वानी में किराये पर रहकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वो एक मेडिकल स्टोर में नौकरी भी करती थी। जानकारी दी गई कि दोनों अक्सर साथ रहते थे। घटना की रात भी दोनों ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। इसी दौरान कहासुनी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसमें चारों युवकों ने शुभम की हत्या कर दी, इसके बाद युवती को भी मार डाला।
चारों आरोपियों ने मिलकर पहले शुभम को बेरहमी से पीटा और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद युवती को भी पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
- गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र उमेश सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी
- सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चंद्र भट्ट (उम्र 20 वर्ष), निवासी- तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास, बरेली रोड, हल्द्वानी
- दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र नन्हू लाल शर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी- वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी
- दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल (उम्र 25 वर्ष), निवासी- उत्तरांचल विहार, बड़ी मुखानी पीलीकोठी, हल्द्वानी












Click it and Unblock the Notifications