Haldwani में डबल मर्डर से सनसनी, बेरहमी से युवक युवती को मारा, एक आईडी से शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती
haldwani crime news उत्तराखंड के हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में डबल मर्डर की घटना मने आई है। एक युवक और एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।
गुरुवार सुबह मंडी में दो लाशें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। युवक-युवती की निर्मम तरीके से हत्या की गई। युवक और युवती के शव जिसने भी देखे उनका दिल दहल गया। हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से उनके सिर कुचल दिए थे। सिर इस कदर कुचले हुए हैं, कि चेहरे देखकर उनकी पहचान करना बड़ा ही मुश्किल काम है।

मौके से लड़के की आईडी बरामद हुई हैं। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिले हैं। दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। युवक और युवती के शव हल्द्वानी मंडी परिसर के अंदर मिले हैं। सुबह काम करने पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिनके शव पहचानना मुश्किल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है। फिलहाल दोनों की शिनाख्त में भी पुलिस जुटी है.
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए।
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 21-22 साल और युवक 25 साल का हो सकता है। पुलिस के अनुसार युवक की जेब से एक आईडी मिली है। आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के लिए ये डबल मर्डर की गुत्थी उलझाना बड़ी चुनौती है। शवों की पहचान कराना मुश्किल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications