दिवाली पर परिवार पर टूटा दुखोंं का पहाड़, दो कारों की आमने सामने की टक्कर में मां बेटे की मौत,तीन लोग घायल
दिवाली पर एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी।

फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। हादसे में ऑल्टो में सवार 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पाया गया है कि तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों कारों में आमने-सामने टक्कर हुई है।
एक अन्य घटना में देहरादून से नरेंद्रनगर जा रही एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। स्कॉर्पियो खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रानीपोखरी नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग पर हुई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना की देर रात करीब 3:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो रानीपोखरी नरेंद्रनगर बाईपास मार्ग पर खाई में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर स्कॉर्पियो में फंसे ड्राइवर और एक उसके साथी को बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications