स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए सरकार का प्रयोग, एक माह तक ग्राउंड जीरो पर रहकर रिपोर्ट तैयार करेंगे अधिकारी

उत्तराखंड में धामी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए अधिकारियों को मैदान में उतारा है। इस संबंध में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनपदों में जाकर स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित करेंगे और उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक केन्द्रों एवं वैलनेस सेंटरों का निरीक्षण कर तमाम सुविधाओं की जानकारी इकट्ठा कर विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे।

 Governments experiment to test health services, officials will prepare report by staying at ground zero for a month

प्रदेश में आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासन से लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के उच्चाधिकारी विभिन्न जनपदों के भ्रमण पर जायेंगे। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस सबंध में पत्र जारी कर सचिव से लेकर महानिदेशक व निदेशक स्तर के अधिकारियों को आगामी 05 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक एक माह विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति परखने के निर्देश दिये हैं।

अपने भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारी समस्त जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 5-5 वैलनेस सेंटरों में जाकर अवस्थापना सुविधाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधियों एवं विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कार्मियों की स्थिति का अवलोकन करेंगे।

इसके साथ ही अधिकारी स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देंगे साथ ही उनसे योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने के लिये आम लोगों को प्रेरित करेंगे साथ ही टीबी मुक्त उत्तराखंड की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अब तक किये गये प्रयासों की भी जानकारी देंगे।

इसके साथ ही निःक्षय मित्रों से संवाद कर इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उनके सुझाव भी प्राप्त करेंगे। जनपद भ्रमण के उपरांत सभी अधिकारी उपरोक्त बिन्दुओं सहित सिकल सेल अनीमिया एवं एनएचएम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर तय समय सीमा के अंतर्गत अपनी विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेंगे ताकि माह नवम्बर में प्रस्तावित स्वास्थ्य चिंतन शिविर में सभी पहलुओं पर गहन मंथन किया जा सके और राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सके।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन​ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभता से आम जनमानस तक पहुंचाने के लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनको प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये मॉनिटिरिंग अति आवश्यक है। इस परिप्रेक्ष्य में विभाग के शीर्ष अधिकारियों को जनपदों में जाकर स्थालीय समीक्षा करने के निर्देश दिये गये है।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+